Monday, March 29, 2021

Holi - 2021

आओ खेलें होली, 
रंगों से, 
उमंगों से, 
दिल की उन तरंगों से, 
जो अनंत रंग देखतीं हैं और अंतरंग भी।  

त्यौहार है यह रंगों का, 
रंगों के एक हो जाने का, 
रंग संग मन के मिल जाने का, 
एक संग मिल उमंगों की पींगें बढ़ाने  का। 

त्यौहार नहीं रंगों में भेदभाव का, 
त्यौहार नहीं आपस में क्लेश बढ़ने का, 
त्यौहार नहीं कलुषित विचारों का, 
त्यौहार नहीं व्यभिचारों का। 

जलाओ चिंगारी,
विचारों की,
कुरीतियां मिटाने की, 
द्वेष दूर भागने की, 
सद्भावना बढ़ाने की।  

खेलो होली, 
लगाओ रंग, 
मचाओ हुड़दंग, 
पियो भंग, 
पर मत करो किसी का
मान भंग। 

आओ खेलें होली, 
रंगों से, 
उमंगों से, 
दिल की उन तरंगों से ,
जो अनंत रंग देखतीं हैं और अंतरंग भी।